फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दिचली से जगड़गांव के लिए बन रही सड़क का दिचली के ग्रामीणों ने किया विरोध

दिचली से जगड़गांव के लिए बन रही सड़क का दिचली के ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 11 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दिचली से जगड़गांव के लिए बन रही सड़क का दिचली के ग्रामीणों ने किया विरोध
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दिचली से जगडगांव के लिए स्वीकृति ढाई किमी मोटर मार्ग के विरोध में दिचली गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में उनके अधिकांश खेत आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जगड़गांव के लिए कहीं और जगह से सड़क बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और निर्माण संस्था पीएमजेएसवाई सिंचाई खंड को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिचली के ग्रामीणों ने प्रधान बिक्रम लाल के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिचली के ग्रामीणों के अधिकांश खेत चिन्याली-जोगत और दिचली अंबेडकर सड़क निर्माण में अधिग्रहित की जा चुकी है, जबकि शेष भूमि दिचली-जगड़गांव सड़क निर्माण में कट जाने से ग्रामीणों का गांव में रहने का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। लिहाजा जगड़गांव के लिए बनकोट गांव से सड़क निर्माण किया जाए। पीएमजेएसवाई के ईई आरपी सिंह ने बताया कि जगड़गांव के लिए दिचली गांव से एक करोड़ रुपये की लागत से ढाई किमी सड़क स्वीकृत है। ग्रामीणों के साथ मामले में बात की जा रही है। सड़क निर्माण का रास्ता तलाशने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान अर्जुन दास, शिवदास, बलवीर, सोहनलाल, अनिल, सोहन विनोद, राकेश, दिलमा, बचना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed