{"_id":"59dcf7394f1c1b71548b6a3b","slug":"15076534937350-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी 350 बनुकरों का बनाया जाये बुनकर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी 350 बनुकरों का बनाया जाये बुनकर कार्ड
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। केंद्र सरकार की ओर से हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत वीरपुर डुंडा में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीएम डा. आशीष चौहान ने किया।
डीएम ने कहा कि सभी 350 बुनकरों का बुनकर कार्ड तत्काल अनिवार्य रूप से बनाया जाए। एक माह के भीतर सभी बुनकरों को बुनकर कार्ड मिलना चाहिए। कार्यशाला में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक एसबीआई एवं पीएनबी को निर्देश दिए कि बुनकरों द्वारा ऋण आवेदन के लिए दिए गए आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराए व उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मार्ग दर्शन भी करें। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि योजनाओं के तहत बुनकरों का बीमा करवाने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीएम बहुगुणा आदि शामिल रहे।