{"_id":"59dcf7344f1c1bb6678b5265","slug":"150765348815-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसिडेंट रिस्पोंस टीम को परखने के लिए सोमवार रात को किया मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसिडेंट रिस्पोंस टीम को परखने के लिए सोमवार रात को किया मॉकड्रिल
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद में आपदा से निपटने के लिए इंसिडेंट रिस्पोंस टीम कितनी सक्षम है। इसका जायजा लेने के लिए सोमवार रात को डीएम डा. आशीष चौहान के निर्देश पर मॉकड्रिल किया गया।
सोमवार रात 8:30 बजे अचानक साइरन बजा और 6.8 तीव्रता के साथ भूकंप आने की सूचना मिली, जिसका केंद्र भटवाड़ी तहसील बताया गया। मॉकड्रिल पर जिलाधिकारी ने जिले में आईआरएस टीम को सक्रिय किया। भूकंप के 10 से 25 मिनट के भीतर सभी आईआरएस टीम के अधिकारी कर्मचारी कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने इंसीडेंट कमांडर जिलाधिकारी को घटना एवं रेस्क्यू की गतिविधि की जानकारी दी। मॉक अभ्यास में हनुमान चौक में चार की मौत, सात गंभीर और 16 घायल हुए। कलूड़ा भवन जोशियाड़ा में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर, 9 लोग घायल हुए।
वहीं यूजेवीएनएल कालोनी में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि चार घायल हुए। उधर मनेरी कालोनी में एक जनहानि हुई, जबकि 15 लोग गंभीर व 25 घायल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि 80 प्रतिशत तैनात कर्मियों को उपकरण ऑपरेटिंग करना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी तैनाती ऐसे स्थान पर है, जहां हमें आपदा से निपटने के लिए हर स्तर से तैयार रहना चाहिए। किसी विभाग या कर्मचारी की लापरवाही से किसी की जान जाती है, तो उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा।