{"_id":"59dcf72d4f1c1b74698b51aa","slug":"150765348114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के चल रहे स्वास्थ्य शिविर के विरोध में उतरी कैमिस्ट एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के चल रहे स्वास्थ्य शिविर के विरोध में उतरी कैमिस्ट एसोसिएशन
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। हनुमान चौक पर दो सप्ताह से आयुर्वेदिक उपचार और दवाइयां बेच रही एक समिति के खिलाफ उत्तरकाशी की केमिस्ट एसोसिएशन विरोध में उतर आई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बिना अनुमति से चल रहे कैंप को बंद करने की मांग की है। डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और इसके बाद भटवाड़ी एसडीएम को मामले की जांच कर करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को हनुमान चौक पहुंचे केमिस्ट अध्यक्ष माधव जोशी, संजीव चौहान, नवीन कुड़ियाल, सुरेश भट्ट, सुरेश रतूड़ी, अरविंद अवस्थी, अवधेश चमोली ने बताया कि रामलीला समिति द्वारा एक निजी संस्था को रामलीला मैदान पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए देहरादून से बुलाया गया था। समिति ने 25 सितंबर से बिना अनुमति के हनुमान चौक पर कैंप लगाया। कैंप लगाने के लिए संस्था ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से अनुमति नहीं ली है। डीएम ने भटवाड़ी एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को जांच के निर्देश दिए हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि समिति ने आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप लगाने के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं मांगी थी। समिति के दस्तावेजों की जांच की रही है।