फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sat, 07 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
उत्तरकाशी/नई टिहरी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नाकुरी सिंगोटी क्षेत्र के पास एक बाइक फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं टिहरी जिले में चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर दिखोल गांव के पास एक स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया है।
विज्ञापन

एसओ महादेव उनियाल के अनुसार बिहार निवासी सूरज यादव (30) पुत्र चंद्रिका यादव तिलोथ क्षेत्र में ही किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह उत्तरकाशी की तरफ आ रहा था, तभी डुंडा तहसील के नाकुरी सिंगोटी क्षेत्र के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, टिहरी जिले चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार प्रदीप रौतेला (22) पुत्र मनवर रौतेला, निवासी पुरानी टिहरी रोड की मौके पर ही मौत हो गई। साथ स्कूटी में सवार दूसरा व्यक्ति कुंदन सिंह रावत निवासी दिखोल गांव घायल हो गए। चंबा एसओ डीएस चौहान ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed