फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतराखंड पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ

उतराखंड पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ

Sat, 07 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ
उत्तरकाशी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना रखने का आग्रह किया है। इसके तहत दुर्गम गांवों तक रोपवे बनाने पर जोर दिया जाएगा, जो सड़क से कई गुना सस्ता व सुगम होगा। उन्होंने गढ़वाल तथा कुमाऊं में 12-12 टूरिस्ट सर्किट बनाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने मोरी ब्लाक के बलावट गांव में उत्तराखंड पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ किया। ट्रैक ऑफ द इयर चाइशील यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बलावट गांव में बीएसएनएल टावर लगाने की स्वीकृति दी। उन्होंने यमुनोत्री एवं केदारनाथ रोपवे बनने के बाद चाइशील रोपवे का भी डीपीआर बनाए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13 नए डेस्टिनेशन तैयार किए जा रहे हैं, जबकि देवताओं के पश्वाओं का देश-विदेश तक प्रचार किया जाएगा। लोक गायक करुण बंगाणी ने हिमाचली, जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवार पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी, सीओ बड़कोट जीएल कोहली, जिला पर्यटन अधिकारी भगवती प्रसाद टमटा, शूरवीर सिंह चौहान, अमृत नागर, सतीश चौहान, जोबन दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed