{"_id":"59d7bc854f1c1bd9538b61a4","slug":"15073107801010-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने दिया 10 अक्टूबर तक टीसी दिलाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने दिया 10 अक्टूबर तक टीसी दिलाने का भरोसा
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल द्वारा 8वीं के छात्र को टीसी न दिए जाने के विरोध में नव क्रांति संगठन ने आमरण अनशन किया है। संगठन ने कुमोला तिराहे पर विरोध जताते हुए स्कूल के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों 10 अक्टूबर तक टीसी दिलाने का आश्वासन देने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
नव क्रांति संगठन के प्रकाश कुमार ने कहा कि, क्षेत्र के कई प्राइवेट स्कूल मान्यता से अधिक की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों में आती है। उधर, उप खंड शिक्षा अधिकारी डीपीआर पांडे ने 10 अक्टूबर तक टीसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। आंदोलन करने वालो में बलदेव भंडारी, रमेश उनियाल, लोकेश बडोनी आदि मौजूद थे। ब्यूरो