{"_id":"59d664834f1c1bac538b6024","slug":"150722271214-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन की बर्बादी बन रहा वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन की बर्बादी बन रहा वैकल्पिक मार्ग
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री राजमार्ग स्थित ओजरी में बन रहे वैकल्पिक मार्ग को रेत बजरी के ढेर पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इसके लंबे समय तक टिके रहने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद ओजरी से स्याना चट्टी तक के इस मार्ग को बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन करीब 25 लाख रुपये और आधा महीना निकल जाने के बाद भी यह मार्ग तैयार नहीं हुआ है। वहीं, जिस तरह से इस कच्चे मार्ग को बनाया जा रहा है ऐसे में यह सरकारी धन की बर्बादी ही है। अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के निर्माण पर जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा, जसपाल परमार आदि ने कहा कि प्रशासन की ओर से इतनी धनराशि खर्च कर अस्थायी मार्ग बनाने का कोई उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है। लोनिवि ने 19 सितंबर से यहां पर 8 मशीनें व कई मजदूर लगाए हैं, लेकिन न तो मार्ग बना और न ही इसका भविष्य में कोई उपयोग होने वाला है। बरसात में नदी के उफान पर आने व स्लाइड से मलबा गिरने से यह मार्ग बंद हो जाएगा। इससे बेहतर प्रशासन को ओजरी से र्तिखली वाले स्थायी वैकल्पिक मार्ग पर निर्माण कराना चाहिए, जिससे ग्रामीणों व यात्रियों को लंबे समय तक सुविधा होगी। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने कहा कि मार्ग निर्माण को लेकर प्रशासन को पूरी जानकारी है। मार्ग तैयार 2-3 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन