फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क से सदन तक होगी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जंग: प्रीतम चौहान

सड़क से सदन तक होगी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जंग: प्रीतम चौहान

Wed, 04 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क से सदन तक होगी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जंग: प्रीतम चौहान

विज्ञापन
बड़कोट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सड़क से सदन तक जंग छेड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने विकास की उम्मीद पर भाजपा को गद्दी पर बैठाया था, लेकिन इस डबल इंजन सरकार ने जनता के खिलाफ ही निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं। इसके विरोध में कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।

जनसभा में प्रीतम चौहान ने केंद्र और राज्य में शासित भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने भाजपा पर किसानों, गरीबों व आम जनता को छोड़कर, बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। सरकार की ओर से जनता पर किए जा रहे अत्याचारों को अब कांग्रेस नहीं सहेगी। पुरोला विधायक राजकुमार ने राज्य सरकार पर क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का भी आवाहन किया। कार्यक्रम के दौरान नगराध्यक्ष अतोल रावत, राजेंद्र राणा, सकल चंद रावत, संजय डोभाल, शरद चौहान, मनीष नागवाल, विजय, नवीन जोशी आदि मौजूद थे। वहीं यमुना घाटी में उक्रांद के प्रमुख नेताओं में से एक अजबीन सिंह पंवार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के बड़कोट दौरे के मौके पर अजबीन ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed