{"_id":"59d3c0824f1c1bcf538b5791","slug":"150704965215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी न मिलने पर 5 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी न मिलने पर 5 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। एक प्राइवेट विद्यालय की ओर से कक्षा 8वीं की टीसी न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके तहत नवक्रांति संगठन ने विद्यालय की ओर से दो दिन के अंदर छात्रों की टीसी उपलब्ध नहीं कराने पर पांच अक्तूबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
छात्र देवेंद्र ने देहरादून के स्कूल में कक्षा 9वीं में दाखिला लिया था, लेकिन पुराने स्कूल की ओर से कक्षा 8वीं की टीसी न देने पर देहरादून के स्कूल ने छात्र को निकाल दिया। पीड़ित छात्र के पिता भगत राम की ओर से कई बार विद्यालय के चक्कर काटने पर भी टीसी उपलब्ध नही कराई गई। जिसके बाद पता चला कि विद्यालय के पास केवल कक्षा पांच तक की ही मान्यता है। लेकिन वहां पर कक्षा 8वीं तक पढ़ाया जा रहा है। घटना के विरोध में नवक्रांति संगठन के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान ने खंड शिक्षाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दो दिन के अंदर टीसी उपलब्ध कराने कि मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो पांच अक्तूबर से अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नवक्रांति संगठन के आचार्य लोकेश बडोनी, दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे।