{"_id":"59ce77b44f1c1b6e548b4fd4","slug":"1506703329712-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी डंपर चालक 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी डंपर चालक 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नशे में धुत होकर डंपर चालक द्वारा 13 वर्षीय छात्रा को टक्कर मारने के मामले में छात्रा की देहरादून ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई थी, जबकि आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 अक्तूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को नशे में धुत एक डंपर चालक ने स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को मातली के पास गंगोत्री हाईवे पर टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसे स्कूल प्रबंधन ने जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से छात्रा की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया। लेकिन देहरादून ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल का कहना है कि आरोपी डंपर चालक सतीश सिंह निवासी बाबू ग्राम ऋषिकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए और 427 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में 10 अक्तूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया।