फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्राम स्वराज का मॉडल विकसित करेंगे पूर्व आईएएस डा.कमल टावरी

ग्राम स्वराज का मॉडल विकसित करेंगे पूर्व आईएएस डा.कमल टावरी

Wed, 27 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज का मॉडल विकसित करेंगे पूर्व आईएएस डा.कमल टावरी
उत्तरकाशी। पूर्व आईएएस अधिकारी डा. कमल टावरी की ओर से गंगा यमुना घाटी में ग्राम स्वराज का मॉडल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। डा. टावरी अपने अनुभवों व विषय विशेषज्ञों की मदद से इस कार्य को करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता से जनपद के कुछ चयनित गांवों से कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योजना के प्राथमिक स्तर पर उन्होंने बौन गांव के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए वन, राजस्व व भूमिधरी की आठ हजार नाली से ज्यादा की खाली भूमि के बारे में जानकारी जुटाई। सांसद आदर्श गांव की खामियों पर उन्होंने कहा कि यहां की कुछ कमियों को हम बिना सरकारी मदद के ही दूर कर सकते हैं। गांव की खाली जमीन पर फल, सब्जी व जड़ीबूटी नर्सरी, दुग्ध उत्पादन आदि कार्य किए जा सकते हैं। बंजर जमीन में अन्ना सेब, बादाम, अखरोट, आडू, नींबू, अमरूद, पपीता, अनार के बागवानी को विकसित करने पर युवाओं को रोजगार मिल सकता है। इस मौके पर वाईएस बिष्ट, विजय बहुखंडी, भटवाड़ी के पूर्व खंड विकास अधिकारी पूर्णानंद भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed