फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Record number of tourists in Gangotri National Park

Uttarkashi News: गंगोत्री नेशनल पार्क में पर्यटकों का रिकॉर्ड

Mon, 19 Oct 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Record number of tourists in Gangotri National Park
अभी डेढ़ माह का सीजन बाकी, एक करोड़ का राजस्व हो चुका है प्राप्त
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क में इस वर्ष पर्यटकों की आमद ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक अप्रैल से 15 अक्तूबर तक पार्क क्षेत्र में 39,519 पर्यटक पहुंच चुके हैं और इससे 1 करोड़ 5 लाख 99 हजार 860 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि पार्क के गेट 30 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में अभी करीब डेढ़ माह का पर्यटन सीजन बाकी है और पर्यटकों की संख्या के साथ राजस्व में भी और बढ़ोतरी की संभावना है।
पार्क के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में पूरे साल में सर्वाधिक 33,453 पर्यटक पहुंचे थे। इस बार 15 अक्टूबर तक ही यह संख्या पार हो गई है। वहीं, वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक 85.11 लाख रुपये का वार्षिक राजस्व दर्ज किया गया था। इस बार 15 अक्टूबर तक ही राजस्व एक करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस वर्ष अब तक 28,619 देशी और 571 विदेशी पर्यटक पार्क क्षेत्र में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 29,202 पर्यटकों की आवाजाही दर्ज की गई थी। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक मयंक गर्ग ने बताया कि पार्क के ट्रेकों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इससे देश-विदेश के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता से परिचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पांच साल में गंगोत्री नेशनल पार्क में आए पर्यटक और प्राप्त राजस्व।
साल देशी पर्यटक विदेशी पर्यटक कुल पर्यटक राजस्व
2021-22 9799 42 9841 16,57,630
2022-23 28327 691 29,016 55,18,825
2023-24 32824 629 33,453 66,73,750
2024-25 30908 678 31,586 85,11,600
2025-26 28619 583 29,202 81,10,700
अक्तूबर 2026 तक 38948 571 39,519 1,05,99,860
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed