फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Local products will be offered as prizes in the State Foundation Day lottery.

Uttarkashi News: राज्य स्थापना दिवस की लॉटरी में स्थानीय उत्पाद बनेंगे पुरस्कार

Mon, 19 Oct 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Local products will be offered as prizes in the State Foundation Day lottery.
36 समूहों से उपलब्धता व बिक्री क्षमता के अनुरूप खरीदे जाएंगे उत्पाद
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। आयोजन में होने वाली लॉटरी के पुरस्कारों में स्थानीय उत्पाद शामिल किए जाएंगे। इसके लिए करीब 36 समूहों से उनकी उपलब्धता और बिक्री क्षमता के अनुसार उत्पाद खरीदे जाएंगे। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उत्पादकों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
रीप के परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय ने बताया कि लॉटरी के पुरस्कारों में मसाले, आटा, मंडुवा, झंगोरा, दालें, अचार सहित समूहों की ओर से तैयार किए जाने वाले अन्य उत्पाद शामिल किए जाएंगे। खरीद के लिए कोई निश्चित राशि निर्धारित नहीं की गई है। समूहों के पास उपलब्ध उत्पादों और वे जितनी मात्रा में बेच सकते हैं उसी के अनुसार खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ आयोजन को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed