{"_id":"59c7e50e4f1c1b21688b6540","slug":"15062725651-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छल कर पंचवटी से सीता को हर ले गया रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छल कर पंचवटी से सीता को हर ले गया रावण
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के 9वें दिन सीता हरण एवं शबरी कुटी में राम मिलन के दृश्यों का मंचन किया गया।
बहन सुपर्णखा की नाक कटने और भाई खर-दूषण की मौत से गुस्सा होने पर रावण बदला लेने की ठानता है। योजना के अनुसार मामा मारीच को सोने का मृग बनाकर पंचवटी भेजा जाता है। सीता के आग्रह पर राम उसका आखेट करने जाते हैं। राम की खोज में लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण वेश में पंचवटी पहुंचकर छल से सीता का हरण कर लेता है। इसके बाद राम का विलाप सुनकर दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। सीता की खोज में निकले राम-लक्ष्मण का शबरी की कुटिया पर पहुंचने का दृश्यों में भी कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया। रावण की भूमिका में अजय पंवार के अभिनय को सभी ने सराहा। इससे पूर्व रामलीला समिति द्वारा रामलीला में लड़कियों का पात्र निभा रही 17 लड़कियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. सुजाता सिंह, रमेश चौहान, जयेंद्र पंवार, राजाराम भट्ट, भूपेश कुडियाल, विक्रम शाह, विजय प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।