फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंगोत्री विधायक ने जूस पिला कर किया छात्र नेताओं का अनशन समाप्त

गंगोत्री विधायक ने जूस पिला कर किया छात्र नेताओं का अनशन समाप्त

Sun, 24 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री विधायक ने जूस पिला कर किया छात्र नेताओं का अनशन समाप्त
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में अनशन पर बैठे छात्र नेताओं का छठवें दिन गंगोत्री विधायक ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

रविवार को महाविद्यालय परिसर में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत पहुंचे। जहां उन्होंने अनशन पर बैठे छात्रों को बताया कि शासन की ओर से महाविद्यालय में चार शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। महाविद्यालय में वह शिक्षक तब तक सेवाएं देंगे, जब तक महाविद्यालय में उनके स्थान पर किसी दूसरे शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो जाती है। गोपाल रावत ने बताया कि पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों में आठ सौ शिक्षकों के पद खाली हैं, जिन्हें शासन द्वारा भरा जाना है। जब कभी लोक सेवा आयोग की ओर से रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें उत्तरकाशी महाविद्यालय को पहली वरीयता दी जाएगी। विधायक गोपाल रावत के आश्वासन और शासन से कॉलेज प्रशासन को जारी आदेश के बाद छात्र नेताओं ने अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान प्राचार्य पीएस मखलोगा, भटवाड़ी एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ मनोज ठाकुर, छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार, शरद भट्ट, भगवान चंद्र, पृथ्वीराज राणा, पृथ्वीपाल मटूड़ा, संदीप कुमार, अमरीकन पुरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed