फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों की नकदी फसलों को बचने के लिए दून में तलाशेंगे स्थान

ग्रामीणों की नकदी फसलों को बचने के लिए दून में तलाशेंगे स्थान

Sat, 16 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की नकदी फसलों को बचने के लिए दून में तलाशेंगे स्थान
उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के पदाधिकारियों के साथ डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बैठक की, जिसमें भटवाड़ी ब्लाक में परियोजना की ओर से किए गए कार्यों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके लिए व्यवसायिक अवसर प्रदान करने की जरूरत है। ग्रामीणों के उत्पाद के लिए देहरादून के राजपुर रोड स्थित मॉल में यदि उचित स्थान मिल जाए, तो यहां के उत्पाद को लोग आसानी के साथ उच्च धामों में बेच सकेंगे। जिलाधिकारी ने परियोजना के अधिकारियों से कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री आने वाले तीर्थयात्रियों को देखते हुए अच्छे रेस्टोंरेंट खोले जाए, जिनका संचालन सहकारिता के माध्यम से किया जाएगा। रेस्टोरेंट के लिए शहर में उचित स्थान देखकर भूमि का चयन करें या किराए का भवन उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि के प्रतिनिधि एन. श्रीनिवासन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed