{"_id":"59bd52674f1c1b2e688b4f53","slug":"15055796511-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सेनाध्यक्ष ने किये गंगोत्रीधाम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल सेनाध्यक्ष ने किये गंगोत्रीधाम के दर्शन
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा शनिवार को पत्नी सहित गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भागीरथी नदी के तट पर अपने पितरों को तर्पण देने के बाद विधिवत गंगोत्रीधाम के दर्शन किए।
शनिवार को सुबह नौसेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा हेलीकॉप्टर से हर्षिल हवाई पट्टी पर उतरे। इसके बाद वह कार से करीब साढ़े दस बजे गंगोत्री धाम पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। इस दौरान उन्होंने भागीरथी नदी तट पर अपने पितरों को तर्पण दिया और गंगोत्री मंदिर में मां गंगा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हर्षिल के लिए लौट गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि एडमिरल लांबा करीब आधे घंटे तक मंदिर में रुके। इस दौरान उनके साथ भटवाड़ी के एसडीएम देवेंद्र नेगी और सीओ मनोज ठाकुर भी मौजूद थे।