फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बाबा विश्वनाथ और कंडारदेवता के नाम पर बाजार में मिलेगी बिना कैमिकल की धूप और अगरबती

बाबा विश्वनाथ और कंडारदेवता के नाम पर बाजार में मिलेगी बिना कैमिकल की धूप और अगरबती

Tue, 12 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ और कंडारदेवता के नाम पर बाजार में मिलेगी बिना कैमिकल की धूप और अगरबती
उत्तरकाशी। जल्द ही बाजार में विश्वनाथ के नाम की धूप और कंडार देवता के नाम की अगरबत्ती दिखाई देगी। ये धूप, अगरबत्ती जिले की महिलाएं तैयार करेंगी। इसके लिए दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (सूडा) की मदद से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के विश्वनाथ मंदिर में हर दिन करीब डेढ़ से दो क्विंटल पुष्प चढ़ते हैं, जो बाद में सफाई के दौरान वेस्ट हो जाते हैं। लेकिन अब इन बर्बाद हो रहे फूलों से धूप और अगरबत्तियां बनेंगी। इसके लिए दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत क्षेत्र की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूडा के सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी ने बताया कि फूलों से बनाए जाने वाले धूप-अगरबत्ती के लिए जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों से संपर्क किया जा रहा है। सूडा की ओर से 21 सेल्प हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनको पालिका सभागार में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसे नवरात्रों में बाजार में उतारने की कोशिश की जा रही है। ये धूप-अगरबत्ती बिना केमिकल के बनाई जाएगी। इसमें सबसे पहले फूलों को सुखाकर उनका बारिक पाउडर बनाया जाएगा, जिसके बाद पाउडर में खुशबू के लिए नैर के पत्ते मिलाए जाएंगे। नैर एक विशेष प्रकार का पौधा होता है, जिसके पत्ते काफी खुशबूदार होते हैं। बाजार में जो भी उत्पाद बिकेगा उसका पूरा शत प्रतिशत मेहनताना स्वयं सहायता ग्रुप का होगा। प्रत्येक स्वयं सहायता ग्रुप को सूडा की ओर से 10 हजार प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जा रही है, जिससे ग्रुप उत्पाद तैयार करने के लिए रॉ मट्रीरियल खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed