{"_id":"599db22f4f1c1b2f358b4639","slug":"150350701615-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयो फेंसिंग से किसानों को दोहरा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयो फेंसिंग से किसानों को दोहरा फायदा
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन की ओर से फसलों की सुरक्षा एवं काश्तकारों के लिए अतिरिक्त आय के तौर पर बॉयो फेंसिंग का प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत खेत के चारों तरफ गुलाब के पौधों की घेराबंदी करी जाएगी।
सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही कनौज से अधिक खुशबू वाले गुलाब के पौधे मंगाने की योजना है, जिससे गुलकंद व इत्र आदि भी बनाया जा सकेगा। वहीं फूलों को मंडियों एवं सरकारी स्टालों के माध्यम से बेचा जाएगा। इससे पूर्व डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय कृृषि विकास निधि व राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित एकीकृृत आजीविका सहयोग परियोजना की बैठक के दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर प्रदान करने को कहा। बैठक में मुख्य कृृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी आदि उपस्थित थे।