{"_id":"599db2264f1c1bed1f8b4628","slug":"150350700812-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव डोलियों के साथ झुमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव डोलियों के साथ झुमे ग्रामीण
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र के पौराणिक दुधगाडू फुलोई थौलू के अंतिम दिन हरिमहाराज, हुणेश्वर महादेव, नागदेवता एवं शंकर देवता के पश्वा ने सवा दो क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न गांवों से आई देव डोलियों के साथ रासौं नृत्य कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना एवं जीवन की सुख शांति के लिए मनौतियां मांगी।
बुधवार को मेले के समापन पर पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि पौराणिक मेले हमारी पौराणिक रीति रिवाज, संस्कृति पुराने सभ्यता को जिंदा रखने के लिए अहम है। मेले के दूसरे दिन मुस्टिकसौड़ मैदान में नागदेवता, खंडद्धारी, हुणेश्वर एवं हरिमहाराज देवता के पश्वा ने करीब सवा दो क्विंटल दूध से अभिषेक कर देव डोलियों के साथ रासौं नृत्य किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष बालशेखर, भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, दिनेश नौटियाल, दिवाकर प्रसाद भट्ट, गजेंद्र प्रसाद, कुशपाल सिंह, बीना नौटियाल, संतोषी गुसाईं, अमर सिंह आदि मौजूद थे।