{"_id":"5972361a4f1c1baf3c8b461c","slug":"15006572531-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी नागरिक की निशुल्क पैरवी के लिए आगे आये अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसी नागरिक की निशुल्क पैरवी के लिए आगे आये अधिवक्ता
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बिना वीजा के उत्तरकाशी क्षेत्र से पकड़े गए रूसी नागरिक की मुफ्त पैरवी के लिए कोटद्वार तथा उत्तरकाशी के कुछ अधिवक्ता सामने आए हैं।
शुक्रवार को प्रेस क्लब उत्तकाशी में पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड प्रदेश नशाबंदी परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष और कोटद्वार के एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज ने बताया कि रूसी नागरिक सेरगुए रजेवजेई विदेशी के खिलाफ धारा 14 क, ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह वर्तमान में टिहरी जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी की अदालत में उसका मामला विचाराधीन है। एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज, एडवोकेट गीताराम जोशी, राम प्रकाश भट्ट और जिलाधिवक्ता संघ के सचिव बदरी प्रसाद नौटियाल ने 20 जुलाई को न्यायालय के समक्ष रूसी नागरिक के पक्ष में निशुल्क पैरवी की बात कही। जगमोहन भारद्वाज ने कहा कि यदि रूसी नागरिक के खिलाफ किसी भी न्यायालय में कोई आपराधिक, देशद्रोह और आतंकवाद या अन्य कोई मामला विचाराधीन नहीं है तो विदेशी नागरिक होने के कारण उसकी जमानत होनी चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि भारत और रूस के हमेशा संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं। इसलिए रूस के नागरिक की वे निस्वार्थ भाव से निशुल्क पैरवी करना चाहते हैं। उन्होंने डीएम उत्तरकाशी से रूसी नागरिक को सरकार की ओर से निशुल्क रूप से एक अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही टिहरी जेल में रूसी नागरिक को नियमों के तहत अच्छी व्यवस्था उपलब्ध करवाने की भी मांग की।