फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दस अगस्त को सभी विकाखंडों में तालाबंदी करेंगे प्रधान

दस अगस्त को सभी विकाखंडों में तालाबंदी करेंगे प्रधान

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दस अगस्त को सभी विकाखंडों में तालाबंदी करेंगे प्रधान

विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीन जुलाई को जिले के सभी ब्लॉक के प्रधानों ने तीन सूत्री मांगों के समाधान को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा था। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल को मुख्य सचिव ने वार्ता के लिए देहरादून बुलाया था, जिसमें शासन ने प्रधान संगठन से तीन सूत्री मांगों के समाधान के लिए एक माह का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो 10 अगस्त को प्रधान सभी विकास खंडों में तालाबंदी कर इसका विरोध करेंगे।

रविवार को पत्रकार वार्ता में प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार ने कहा कि प्रधान संगठन की शासन से तीन सूत्री मांग राज्य वित्त में कटौती, पंचायती राज एक्ट लागू और प्रधानों का मासिक भत्ता बढ़ाने की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज लाल शाह, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक अध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed