{"_id":"59625abe4f1c1b0a078b469e","slug":"14996180417-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराणा में रुद्रेश्वर देवता के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराणा में रुद्रेश्वर देवता के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। रवाईं घाटी के 65 गांवों के ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक देवराणा मेला इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया गया। मेले में आराध्य रुद्रेश्वर देवता की भक्ति में सराबोर रवाईं एवं जौनपुर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मेले में शामिल हुए। मेले में शामिल ग्रामीणों ने देवता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी तथा देवता के पश्वा से समस्याओं का समाधान भी जाना।
हर साल अषाढ़ मास में कंडाऊं गांव के निकट देवदार के घने जंगल के बीच देवराणा में रुद्रेश्वर देवता के मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यहां रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में रर्वाइं एवं जौनपुर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पूजा-अर्चना के दौरान देवता के पश्वा से ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान पूछे। दूरस्थ गांवों से पहुंची महिलाओं ने मेले में सजी दुकानों से जरूरत के सामान की खरीददारी भी की। अब एक माह तक देवता की डोली क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। इस दौरान गांवों में मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। सभी गांवों के भ्रमण के बाद विशाल भंडारा एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ देवता की मूर्ति को पुन: मंदिर में स्थापित किया जाएगा। ब्यूरो