फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   13 member team from Delhi, Bangalore trekking the new trek Panchchu Kandi Pass

दिल्ली, बेंगलुरु के 13 सदस्यीय दल ने की नए ट्रेक पांच्छू कांडी पास की ट्रेकिंग

Mon, 16 May 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
13 member team from Delhi, Bangalore trekking the new trek Panchchu Kandi Pass
गोविंद वन्यजीव पशु विहार क्षेत्र के हरकीदून घाटी में स्थित ब्लैक पीक पर तिरंगा फहराते बैंगलुरू ? - फोटो : UTTER KASHI
विकास खंड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में स्थित हरकीदून घाटी की सबसे ऊंची चोटी ब्लैक पीक (6387 मीटर ऊंची) पर बेंगलुरु के एक पर्वतारोही दल ने सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया है। इधर, हिमालयन हैकर्स ने दिल्ली, बेंगलुरु के 13 सदस्यीय दल को एक नए ट्रेक पांच्छू कांडी पास की ट्रेकिंग करवाई।
विज्ञापन

बेंगलुरु के सात सदस्यीय पर्वतारोहियो का दल 5 मई को ब्लैक पीक के लिए रवाना हुआ था, जो 9 मई को ब्लैक पीक के बेस कैंप पहुंचा। 11 मई को दल ने चोटी पर सफल आरोहण किया और रविवार को सांकरी पहुंचा। दल में विवेक सिंह, अमनदीप, राजदीप, नवदीप आदि शामिल थे। दल की रीना रावत ने बताया कि चोटी पर आरोहण के समय मौसम ने भी सदस्यों की कठिन परीक्षा ली, लेकिन अनुभव के आधार पर उनकी योजना सफल रही। दल सांकरी सौड़ निवासी रीना रावत के नेतृत्व में ट्रेकिंग के लिए निकला था।
विज्ञापन

इधर हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनिरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में हिमालयन हैकर्स ने दिल्ली, बेंगलुरु से आए एक 13 सदस्यीय दल को एक नए ट्रेक पांच्छू कांडी पास की ट्रेकिंग करवाई। 11 मई को यमुनोत्री के हनुमान चट्टी से दल पांच्छू कांडी पास के लिए रवाना हुआ। दुर्विल गांव, लेखा डांडा, आड़ूताछ, सरूताल तलहटी होते हुए दल रविवार को सांकरी पहुंचा। दल में गौरव पुंज, स्मीता दत्ता, भास्कर, सिमरन, मिताली, राकेश कुमार, चैन सिंह रावत, श्रुति आदि शामिल थे। हिमालयन हैकर्स के चैन सिंह रावत ने बताया कि हनुमान चट्टी से पहली बार पांच्छू काडी पास ट्रेकिंग शुरू करने का उद्देश्य यमुना व टौंस घाटी के युवाओं व होम स्टे वालों को रोजगार उपलब्ध कराना उनका मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed