फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   '108' ambulance stuck in a two-hour traffic jam at Sarigaad; pregnant woman writhed in labor pain.

Uttarkashi News: सारीगाड में दो घंटे जाम में अटकी 108, प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती

Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
'108' ambulance stuck in a two-hour traffic jam at Sarigaad; pregnant woman writhed in labor pain.
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन राहगीरों के साथ अब आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बनी है चुनौती
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनाघाटी की लाइफ लाइन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारीगाड के पास भूस्खलन अब राहगीरों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है। शनिवार को भूस्खलन के कारण लगे जाम में एक 108 एंबुलेंस करीब दो घंटे तक फंसी रही। एंबुलेंस में सवार गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंजियाली गांव निवासी कंचन को शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी नौगांव से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस महिला को लेकर देहरादून रवाना हुई लेकिन सारीगाड के पास भारी मलबे के कारण लगे जाम में फंस गई। महिला के पति यशवीर के अनुसार, एंबुलेंस करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

इस दौरान कंचन दर्द से कराहती रही और परिजन परेशान रहे। जाम के चलते उन्हें देहरादून अस्पताल पहुंचने में शाम करीब आठ बज गए। बताया गया कि शुक्रवार रात पहाड़ी से भारी मलबा आने के बाद यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया था। सैकड़ों वाहन रातभर जाम में फंसे रहे। शनिवार दोपहर तक यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनाघाटी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सोबत सिंह राणा ने कहा कि सारीगाड का भूस्खलन अब आम यात्रियों के साथ आपातकालीन सेवाओं के लिए भी खतरा बन चुका है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का स्थायी उपचार कराए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी गंभीर मरीज की जान जोखिम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed