{"_id":"6ac2478fdbe21ef2860277d0","slug":"pediatrician-assumes-charge-at-the-district-hospital-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122585-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ ने किया कार्यभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ ने किया कार्यभार ग्रहण
Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सीमांत जनपद के मरीजों के लिए राहत की खबर है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिली है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली सिसोदिया ने जिला चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही सोमवार से एक सर्जन और एक बाल रोग विशेषज्ञ रोस्टरवार अस्पताल में सेवाएं देंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए महानिदेशालय स्तर पर लगातार पत्राचार और समन्वय किया जा रहा था। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप रोस्टरवार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. विजय ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती से बच्चों को जिला स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिल सकेगा। वहीं सर्जन की सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को आवश्यक सर्जिकल परामर्श के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। संवाद