{"_id":"60101dce8ebc3ef91915f6fc","slug":"uttarakhand-youth-congress-posts-a-disputed-tweet-over-farmers-protest-in-delhi-and-deleted-after-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किसानों का उपद्रव: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का विवादित ट्वीट, हंगामे के बाद हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किसानों का उपद्रव: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का विवादित ट्वीट, हंगामे के बाद हटाया
Wed, 27 Jan 2021 02:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को दिल्ली में हुए उपद्रव को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, 'किसानों ने किया लाल किला फतेह। इंकलाब जिंदाबाद।
विज्ञापन
जिसे सारा देश उपद्रव मान कर पूरा देश निंदा कर रहा था उसे लाल किले पर फतेह मान कर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया।' हालांकि, इस ट्वीट को लेकर हंगामा होने और मीडिया में खबर आने पर इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस नेता देवेंदर यादव ने भी नई दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। यादव ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज किसान आंदोलन में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है व बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन
सरकार ने अपनी अवहेलना से आंदोलन को ऐसी स्थिति तक पहुंचा दिया कि यह शरारती तत्वों के हाथ में पहुंच गया व देश की शांति को बड़ा खतरा पैदा हो गया। क्या आज जो हुआ उसमें सबसे बड़ी गुनहगार खुद सरकार नहीं है!!'