फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know

टीम धामी को 10 ग्राफिक्स में जानिए: उत्तराखंड के नए मंत्रियों में एक 10वीं पास तो एक पीएचडी, चार किसान भी

Wed, 23 Mar 2022 05:51 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

नए मंत्रियों में चार ने चुनावी हलफनामे में खुद को किसान बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्रियों ने राजनीति को ही अपना पेशा बताया है। सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वकालत को अपना पेशा बताया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। धामी के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा है तो तीन नए चेहरे भी शामिल किए हैं। 

विज्ञापन

नए मंत्रियों में चार ने चुनावी हलफनामे में खुद को किसान बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्रियों ने राजनीति को ही अपना पेशा बताया है। सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वकालत को अपना पेशा बताया है। वहीं, तीन मंत्रियों ने खुद को बिजनेसमैन बताया है। खास बात ये कि दो मंत्रियों ने खुद को किसान और बिजनेसमैन दोनों बताया है। 

विज्ञापन
नई कैबिनेट में कौन कितना पढ़ा-लिखा है? किसके पास कितनी संपत्ति है? इन मंत्रियों ने अपने चुनावी हलफनामें में अपना पेशा क्या बताया? किसकी कितनी उम्र है? ग्राफिक्स  में जानिए धामी कैबिनेट के बारे में सबकुछ…
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
धामी दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के दूसरे नेता है। - फोटो : अमर उजाला
2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी 122 दिन के लिए मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके विशेष कार्यधिकारी यानी ओएसडी थे। इसके बाद 2002 से 2008 तक धामी उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2012 में पहली बार और फिर 2017 में दूसरी बार धामी विधायक चुने गए। जुलाई 2021 में धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। तब उनकी उम्र 45 साल थी। धामी के नाम उत्तराखंड का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
सतपाल महाराज पिछली धामी सरकार में भी मंत्री थे। - फोटो : अमर उजाला
सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के केसर सिंह को 11,430 वोट से हराया है। महाराज धामी कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। महाराज के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। 70 साल के महाराज कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री भी हैं। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
प्रेमचंद्र अग्रवाल पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे। - फोटो : अमर उजाला
प्रेम चंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के  जयेंद्र रमोला को  19,057 वोट से हराया है। अग्रवाल पिछली विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
गणेश जोशी पिछली धामी सरकार में भी मंत्री थे। - फोटो : अमर उजाला
गणेश जोशी मसूरी सीट से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस की गोदावरी थापली को  15,325 वोट से हराया है। जोशी धामी कैबिनेट में सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। उन्होंने सिर्फ दसवीं तक की पढ़ाई की है।  पिछली धामी सरकार में जोशी के पास सैनिक कल्याण, खादी और ग्रामीण उद्योग, एमएसएमई जैसे मंत्रालय थे। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं धन सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
धन सिंह रावत ने श्रीनगर सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हराया है। उन्होंने महज  587 वोट से जीत दर्ज की थी। धन सिंह रावत धामी कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। उन्होंने पीएचडी की है। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
रेखा आर्य पिछली सरकार में भी मंत्री रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
रेखा आर्य सोमेश्वर सीट से  5,293 वोट से जीती हैं। आर्य पिछली सरकार में महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री थीं। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
सुबोध उनियाल पिछली सरकार में भी मंत्री थे। - फोटो : अमर उजाला
सुबोध उनियाल नरेन्द्रनगर सीट से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के ओम गोपाल को  1,798 वोट से हराया है। पिछली सरकार में उनियाल के पास कृषि मंत्रालय था। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
चंदन राम दास पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
चंदन राम दास बागेश्वर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने हैं। बीते चार दशक से राजनीति मेंं सक्रिय चंदन राम दास धामी सरकार का नया चेहरा हैं। करोड़पति होते हुए भी चंदन राम दास धामी कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। 

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Govt 2022 Complete List of Eight Cabinet Ministers All You Need to Know
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा पहली बार मंत्री बने हैं। - फोटो : अमर उजाला
सौरभ बहुगुणा सितारगंज विधानसभा से लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नवतेज पाल सिंह को  10,938 वोट से हराया है। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश और पिता विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। सौरभ की बुआ यानी हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा चेहरा हैं। रीता जोशी यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद योगी सरकार में मंत्री भी रहीं। अब वह प्रयागराज से भाजपा की सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed