फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand president rule in social media

सोशल साइट्स पर जबर्दस्त ट्रेंड में ‘उत्तराखंड का सियासी ड्रामा’

Mon, 28 Mar 2016 12:08 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand president rule in social media
facebook - फोटो : getty images

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन की पटकथा जब अंतिम दौर में थी तब सोशल मीडिया में उत्तराखंड ट्रेंड में आ गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लागू होने तक उत्तराखंड कई पहलुओं पर ट्रेंड में रहा। ट्वीटर पर जहां ‘#बीजेपी किल्स डेमोक्रेसी’ के सबसे ज्यादा ट्वीट हुए तो वहीं फेसबुक पर ‘#उत्तराखंड’ 95421 यूजर्स ने ट्रेंड किया।

ट्वीटर पर ऐसे दिखा उत्तराखंड का ट्रेंड
-शाम पांच बजे तक ‘बीजेपी किल्स उत्तराखंड’ के 10.8 हजार ट्वीट।
-दिनभर में ‘उत्तराखंड क्राइसिस’ के नाम पर दो हजार से ज्यादा ट्वीट।
-‘उत्तराखंड’ के हैस टैग से पांच हजार से ज्यादा ट्वीट।
-‘प्रेज रूल’ के हैस टैग पर 1864 ट्वीट हुए।
-‘देवभूमि में संविधान की हत्या’ के भी शाम तक हुए खूब ट्वीट।

फेसबुक पर ऐसे दिखा उत्तराखंड ट्रेंड
-1000 से अधिक यूजर्स ने ‘उत्तराखंड क्राइसिस’ हैस टैग पर की चर्चा।
-95421 यूजर्स ने ‘उत्तराखंड’ हैस टैग पर चर्चा की।
-1000 यूजर्स ने ‘हरीश रावत’ हैस टैग पर चर्चा की।

वॉट्स ऐप पर ऐसे दिखा नजारा

1. अब देखिए न राष्ट्रपति शासन भी 27 मार्च को लगा
2+7=9 और धारा 144, 1+4+4=9, बागी विधायक भी 9
सरकारी अल्पमत में आई 18 यानी 1+8=9
सरकार का आखिरी बजट सत्र शुरू हुआ 9 मार्च
सदन में भाजपा के विधायक 27 यानी 2+7=9
हरीश रावत की जन्म तिथि 27 अप्रैल यानी 2+7=9
अब तो यकीन हो गया ना 9 का अंक कितना था राज्य के लिए। 2016 का सम 9, आने वाला सीएम 9वां और प्रदेश का गठन हुआ 9 को। 

2. आज की बड़ी खबर
उत्तराखंड में भ्रूण हत्या का बड़ा मामला।
दिल्ली वालों ने कर दी नए मुख्यमंत्री की भ्रूण हत्या।

3. मुख्यमंत्री हरीश रावत की हालत उस छात्र की तरह है, जिसके कक्ष निरीक्षक ने अंतिम समय पर कॉपी छीन ली हो।

4. आज कई पति खुश हैं
ब्रेकिंग में जल्दबाजी में राष्ट्रपति को पति शासन पढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed