{"_id":"5711b5614f1c1b241e4a6b11","slug":"uttarakhand-political-upheaval","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी में होंगे शामिल या नया संगठन बनाएंगे हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी में होंगे शामिल या नया संगठन बनाएंगे हरक सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से बगावत कर प्रदेश में सियासी भूचाल लाने वाले बागी विधायक अब नए संगठन को लेकर भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। पूर्व कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस में वापसी का अब सवाल ही नहीं।
विज्ञापन
वे सब लोग भाजपा में शामिल होंगे या फिर नया संगठन बनाकर जनता के बीच जाएंगे। हालांकि अभी इस पर निर्णय लिया जाना है।
प्रदेश में जोड़ तोड़ की राजनीति के बीच कांग्रेस के बागी विधायक व पूर्व कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत का कहना है कि मामला इतना आगे बढ़ चुका है कि अब कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है।
विज्ञापन
बगावत के बाद अपने लोगों पर कार्रवाई से हरक नाराज
बगावत के बाद अपने लोगों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें और उनसे जुड़े लोगों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम खुद वाहनों के काफिले के साथ उनके आफिस पहुंचे और उसे सील कराया, सहसपुर में मेरी जमीन की जांच कराई, मुझसे जुड़े लोगों को पद से हटाया गया।
तो यह भी है एक वजह
कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि बागी विधायकों को लेकर भाजपा में अंदर खाने घमासान मचा है। पार्टी के कुछ पदाधिकारी इन विधायकों को पचा नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि बागी विधायक कुछ अन्य संगठनों को साथ लेकर नया संगठन बनाने पर विचार कर रहे हैं।