फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand Police has disclosed seven robberies.

चोरी की घटानाओं की फजीहत झेल रही पुलिस को बड़ी कामयाबी 

Wed, 20 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 11:21 PM IST
सार

  • दो सर्राफ समेत सात चोर गिरफ्तार 
  • सात चोरियों का करीब 10 लाख का माल बरामद
  • लंबे समय से दून में सक्रिय है सहारनपुर का नूरा गैंग
 

विज्ञापन
 uttarakhand Police has disclosed seven robberies.
पुलिस - फोटो : Demo pic

विस्तार

चोरी की घटनाओं को फजीहत झेल रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय नूरा गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सहारनपुर के दो सर्राफ भी शामिल है, जो चोरियों का माल खरीदते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने शहर की सात चोरियों का खुलासा करते हुए करीब 10 लाख रुपये का माल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हुई एक मकान में हुई चोरी के मामले में इंडिका कार का नंबर आया था। 
विज्ञापन


बसंत विहार में चोरी की घटना को अंजाम देने आया था गिरोह
जांच पड़ताल में नूरा गिरोह चिहिंत हुआ। मंगलवार को यह गिरोह बसंत विहार में चोरी की घटना को अंजाम देने आया था। सरगना नूर हसन उर्फ नूरा शहजाद को पांच साथियों के साथ मौके पर पकड़ा गया। अकेले नूरा के खिलाफ चोरी के 13 मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के जेवर खरीदने वाले सहारनपुर के दो सर्राफ मोहम्मद जावेद निवासी सड़क पार बेहट और सलमान निवासी आजाद कालोनी मंडी समिति रोड सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी इस्तखार निवासी शाहपुर हुसैन मलूकपूर सहारनपुर और इकराम निवासी आजाद कॉलोनी देहरादून अभी फरार है। शहर की सात घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए करीब 10 लाख का माल बरामद कराया है। सीओ सिटी मनोज कत्याल इस दौरान मौजूद थे। 

यह है अपराध की प्रवृत्ति  
नूरा गिरोह करीब 2010 से यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में चोरी करता आ रहा है। यह गैंग दिन में कार में घूमकर रेकी करता था। अधिकांश घटनाएं रात में 12 बजे से 2 बजे के बीच अंजाम दी जाती है। ताला तोड़ने के बजाए यह गिरोह कुंडा उखाड़ता है। हाल में गिरोह ने इंडिका कार बेचकर इंडिको खरीदी है, वो भी बरामद कर ली गई। 

पकड़े गए शातिर चोर

  • .नूर हसन उर्फ  नूरा शहजाद निवासी आजाद कालोनी, पटेलनगर । (शाहपुर हुसैन मलूक सहारनपुर)
  • .इरशाद निवासी शाहपुर हुसैन मलूकपूर (सहारनपुर) (स्थाई फि रोजपुर रामराज मेरठ)
  • .रईस निवासी शाहपुर हुसैन मलकपुर सहारनपुर ।
  • . खुर्शीद निवासी शाहपुर हुसैन मलूकपुर जिला सहारनपुर।
  • .जाहिद उर्फ  सल्लू निवासी महाजनान बेहट सहारनपुर।(कार चालक)
  • . मोहम्मद जावेद निवासी सड़क पार बेहट सहारनपुर। (सर्राफ)
  • . सलमान निवासी आजाद कालोनी मंडी समिति रोड सहारनपुर।(सर्राफ)

वारादात के लिए चोरों की पहली पसंद है दून, यह खुली चोरी की घटनाएं 

 uttarakhand Police has disclosed seven robberies.
पु‌लिस - फोटो : demo pic
  • 2 दिसंबर को पटेलनगर के निरंजनपुर में रामकुमार शर्मा के यहां की थी चोरी।
  • 22 फरवरी को पटेलनगर कोतवाली गौतम विहार में रमाकांत के यहां हुई थी चोरी
  • 14 फरवरी को पार्क रोड पर विजय गोयल के आवास पर किया था हाथ साफ ।
  • 14 फरवरी को कैंट क्षेत्र के आम बाग में ज्योति के घर चोरी का मामला
  • 16 फरवरी को बसंत विहार के व्योम प्रस्थ में खंगाला था राजबल शर्मा का आवास। 
  • 2 अप्रैल को प्रेमनगर में द्रोपदी थापा के आवास पर हुई चोरी की घटना। 
  • 16 अप्रैल को नेशविला रोड पर  पुलकृति कौर चोपड़ा के आवास पर की थी चोरी।

 चोरों की भी दून पहली पसंद
यह सुनकर आप चौक जाएंगे कि चोरों की भी दून वारदात के लिए पहली पसंद है, क्याेंकि उनकी नजर में यहां चोरी करना ज्यादा रिस्की नहीं है। पुलिस की मौजूदगी में गिरोह के सरगना नूर हसन ने बताया कि अन्य शहरों की तरह यहां मकानों में हजमी ताले लगाने का प्रचलन नहीं है।

यहां बाहर ताला लटका होने के कारण यह जानने में देरी नहीं लगती कि घर में कोई नहीं है। दूसरा घरों में नकदी और कैश भी आसानी से मिल जाता है। नूर हसन ने खुलासा किया कि कई घटनाओं में लोगाें ने उन्हें मकान की दीवार लांघते हुए देखा भी, लेकिन उन्हें टोकने तक की जरूरत महसूस नहीं की गई। 

पुलिस टीम पुरस्कृत
एसएसपी ने बसंत विहार एसओ अबुल कलाम, एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी, इंदिरा नगर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह,  हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, हरीश भट्ट, अनुज चौधरी, संतोष कुमार,  लोकेंद्र,  अमित,  विपिन, राजीव, ललित, गंभीर, प्रमोद, आशीष, विपेश को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed