फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : cm tirath singh rawat will visit uttarkashi, will inaugurate and lay foundation stones of various schemes

उत्तराखंड : जब से देश आजाद हुआ चीनी कभी नहीं मिली - सीएम तीरथ सिंह रावत

Sat, 29 May 2021 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 May 2021 08:02 PM IST
सार

सीएम ने करीब 52 करोड़ 37 लाख की 26 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 17 करोड़ 41 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण व 34 करोड़ 46 लख की 14 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन
uttarakhand news : cm tirath singh rawat will visit uttarkashi, will inaugurate and lay foundation stones of various schemes
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। पीपीई किट पहनकर सीएम ने जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि अब सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


चीनी कभी नहीं मिली जब से देश आजाद हुआ...
सीएम तीरथ सिंह रावत का लोनिवि गेस्ट हाउस में कोरोना महामारी में खाद्यान्न वितरण पर दिया एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें सीएम कह रहे हैं कि खाद्यान्न से कहूं मैं तो पिछली बार नौ महीना दिया था कोविड में। तीन महीने का कोटा इस समय दिया। पिछली बार साढ़े सात किलो मिलता था। इस बार हमने बीस किलो कर दिया और चीनी कभी नहीं मिली, जब से देश आजाद हुआ, किसी भी दुख में, कष्ट में, आपदा में। हम चीनी भी तीन महीना दे रहे हैं। कल ही कैबिनेट में हमने पास किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत सबसे पहले जीएमवीएन बड़कोट में बनाए गए कोविड केयर सेंटर पहुंचे और व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बड़कोट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन देने का आश्वासन दिया। इसके बाद सीएचसी नौगांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब सवा तीन बजे जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचकर सीएम रावत ने नवनिर्मित ऑक्सजीन प्लांट का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि गंगोत्री विधायक स्व. गोपाल रावत ने क्षेत्र के लिए जो भी घोषणाएं की थी, वह पूरी की जाएंगी। इस मौके पर कोविड प्रभारी राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, डीएम मयूर दीक्षित, सीएमओ डा. डीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, डा. स्वराज विद्वान, डा. निधि रावत, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आकाश जोशी, बड़कोट चतर सिंह चौहान, सीओ अनुज आर्य आदि मौजूद रहे। 

52 करोड़ की 26 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम ने करीब 52 करोड़ 37 लाख की 26 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 17 करोड़ 41 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण व 34 करोड़ 46 लख की 14 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।


इन योजनाओं में 3.20 करोड़ की लागत से विभिन्न मोटर मार्गों का डामरीकरण, ज्ञानसू उपला बस्ती बस्ती मोटर मार्ग निर्माण, भराणगां-उपरीकाट मोटरमार्ग निर्माण, नाकुरी सिंगोट मोटरमार्ग चौड़ीकरण आदि का लोकार्पण व 4.64 करोड़ लागत से जामक से बयाणा मार्ग निर्माण व 5.65 करोड़ से नाकुरी कुंसी मांगलीसेरा बरसाली मोटर मार्ग आदि के स्टेज टू के कार्य आदि प्रस्तावित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed