{"_id":"5729862c4f1c1b51795cd00b","slug":"uttarakhand-high-court-chief-justice-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोजफ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोजफ का तबादला
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोजफ का तबादला कर दिया गया है। बताया गया कि उन्हें आंध्रप्रदेश के हाईकोर्ट में भेजा गया है। बी भोंसले उत्तराखंड के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। बता दें कि चीफ जस्टिस केएम जोजफ ने उत्तराखंड के लगे राष्ट्रपति शासन को गलत करार दिया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के चीफ कोर्ट में चीफ जस्टिस केएम जोजफ को 31 जुलाई 2014 में राज्यपाल अजीज कुरैशी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। 1 अगस्त को सवा दस बजे चीफ कोर्ट में फुल कोट रिफ्रेंस हुआ था।
विज्ञापन
जस्टिस कुटटीयाल मैथ्यू जोजफ उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवें मुख्य न्यायाधीश के रूप में तैनात हुए थे। इससे पूर्व आठ चीफ न्यायाधीश उच्च न्यायालय में अहम फैसले दे चुके हैं।
विज्ञापन
जस्टिस जोजफ का जन्म 17 जून 1958 को हुआ था। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय कोच्चि और नई दिल्ली, लोयोला कॉलेज चेन्नई और राजकीय लॉ कालेज एर्नाकुलम से शिक्षा प्राप्त की। जस्टिस जोजफ ने 12 जनवरी 1982 में दिल्ली से सिविल की वकालत शुरू की। उन्होंने केरल हाईकोर्ट में भी वकालत की।
उन्हें 14 अक्टूबर 2004 को केरल हाईकोर्ट के स्थाई जज के रूप में नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 26 जुलाई को जारी की गई थी।