फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand heavy rain village disaster

आपदा के बाद दुनिया से कटे 27 गांव

Thu, 27 Jun 2013 03:09 PM IST
नई टिहरी/अमर उजाला ब्यूरो
नई टिहरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand heavy rain village disaster

आपदा के बाद से ढुंगमंदार पट्टी के 27 गांव अलग थलग पड़ गए हैं। गांवों में खाने-पीने और रसोई गैस नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीण सेंदुल पुल ठीक होने के इंतजार में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 12 दिन बाद भी लोनिवि ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की दिशा में काम शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा के अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


क्षेत्र के जेष्ठ प्रमुख दयाल सिंह रावत, सरस्वती रावत, गोविंद लाल ने बताया कि जाखणीधार प्रखंड के ढुंगमंदार पट्टी को जोड़ने वाला सेंदुल-प्रतापनगर मार्ग के सरांसगांव में बना पुल के 16 जून को हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे ढुंगमंदार 27 गांव सहित धारमंडल, रैका और प्रतापनगर के गांव में आवाजाही की समस्या बनी हुई है। रास्ता बंद होने से क्षेत्र में राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण एक-दूसरे से राशन उधार में लेकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीविका भी तहस-नहस
बारिश ने ढुंगमंदार क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका का मजबूत आधार कृषि को भी बहस-नहस कर दिया है। मंदार से लेकर घोंटीगाड़ तक उफनाते गदेरे से कई हेक्टेयर भूमि बह गई। ग्रामीण रेत के ढेर में तब्दील हुई बेशकीमती जमीन में फिर से उम्मीदें तलाशने में जुटने लगे हैं। कस्तलगांव भूस्खलन से कई परिवार खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ले उन्हें अन्य घरों में शरण दे रखी है।

संपर्क मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानियां

देवप्रयाग प्रखंड के श्रीकोट पैन्यूला में रास्ता बंद होने से रसद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे गांव में संकट गहराने लगा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अवतार सिंह चंद ने बताया कि गांव को जाने वाला माल्डा से पैन्यूला पैदल मार्ग बारिश की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed