{"_id":"571c55fe4f1c1bf9288b4f16","slug":"uttarakhand-governor-kedarnath-dham-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल का केदारनाथ धाम का दौरा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल का केदारनाथ धाम का दौरा आज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल
- फोटो : amar ujala
चारधाम यात्रा की तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर उठाए गए एहतियाती कदमों की समीक्षा के लिए राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल रविवार को केदारनाथ दौरे पर जा रहे हैं। राज्यपाल केदारनाथ के अलावा सोनप्रयाग, लिनचोली का भी दौरा कर चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल के दौरे के समय सचिव डॉ. आनंद बर्धन और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग राघव लांगर समेत तमाम विभागों के आला अफसर उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल प्रत्येक जगह कम से कम आधा घंटा रहकर तैयारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्यपाल के सलाहकार और मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह समेत कई आला अफसर केदारनाथ का दौरा कर चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल साल 2013 में आई आपदा के बाद पहली बार चारधाम यात्रा में देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को यात्रा के किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार की ओर से हर संभव कदम उठाए गए है, जिसकी समय-समय पर आला अफसरों द्वारा मानीटरिंग की जा रही है।