फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand former cm vijay bahuguna son saket bahuguna out of congress

उत्तराखंड के पूर्व CM विजय बहुगुणा के बेटे को कांग्रेस ने किया बाहर

Mon, 21 Mar 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand former cm vijay bahuguna son saket bahuguna out of congress
कांग्रेस से बाहर साकेत बहुगुणा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया है। साकेत बहुगुणा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अनिल गुप्‍ता पर बागी मंत्री हरक सिंह रावत संग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


इधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से निकाले जाने के पीछे विजय बहुगुणा के बागी तेवरों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बहुगुणा से किया गया कोई वायदा पूरा नहीं हुआ

uttarakhand former cm vijay bahuguna son saket bahuguna out of congress
विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के सियासी संकट का समाधान निकालने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा को पूर्व मुख्यमंत्री व उनके भाई विजय बहुगुणा ने स्पष्ट कर दिया कि उनसे किया गया कोई वायदा पूरा नहीं हुआ।

वे कई बार सोनिया गांधी से भी मिले, आश्वासन मिला, लेकिन नतीजा नहीं निकला। मुलाकात के बाद रीता बहुगुणा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव वी.जॉर्ज को अपडेट कर दिया है।

फिलहाल रीता बहुगुणा से भी बागियों की वापसी का प्रबंधन होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में रीता बहुगुणा ने विजय बहुगुणा से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि विजय बहुगुणा ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने तो वायदे के अनुसार हरीश रावत कैंप को एक राज्यसभा, स्पीकर और दो मंत्री पद दिए गए थे।

अलग-अलग विधायकों को संसदीय सचिव और अन्य दायित्व दिए। जब हरीश रावत मुख्यमंत्री बने तब शैलेंद्र मोहन सिंघल और सुबोध उनियाल को मंत्री बनाने और राज्यसभा सीट देने का वायदा हुआ था। यह भी तय हुआ था कि बहुगुणा समर्थक विधायकों को तवज्जो दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बातचीत के बाद रीता बहुगुणा ने सारी स्थिति से सोनिया के सचिव वी.जॉर्ज को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed