फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand floods after rahul bjp target manmohan

उत्तराखंड आपदाः राहुल के बाद अब भाजपा के निशाने पर पीएम

Mon, 24 Jun 2013 10:11 PM IST
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods after rahul bjp target manmohan

उत्तराखंड की आपदा पर सियासत भारी पड़ने लगी है। कांग्रेस और भाजपा अब भी एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक ओर राहत सामग्री से भरे ट्रक उत्तराखंड रवाना करने की घटना को कांग्रेस से बाकायदा समारोह में बदल दिया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस त्रासदी पर राहुल गांधी के बाद अब प्रधानमंत्री को सीधे निशाने पर लेते हुए पूछा कि आखिरकार वे इस त्रासदी पर खामोश क्यों हैं।

उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

इसके साथ ही मोदी के पक्ष में मैदान में उतरी भाजपा ने कहा कि वास्तव में राहत कार्यों में मदद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री की सराहना की जानी चाहिए थी लेकिन लगता है कांग्रेस मोदी फोबिया से ग्रसित है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस को जल, थल व नभ में मोदी ही मोदी नजर आ रहे हैं। शिंदे को अब राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दोहराया कि उत्तराखंड की त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

देखिए, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें

इध्ार, उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाने के लिए अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बाकायदा समारोह जैसा आयोजन किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ इस मौके पर मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज समेत कई नेताओं की मौजूदगी में मीडिया कवरेज भी कराया गया। यह मामला पीड़ितों की मदद से ज्यादा मीडिया इवेंट बन गया।


गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी छह दिन बाद उत्तराखंड गए। उन्होंने कहा कि यदि पीएम लोगों से मदद का आग्रह करते तो आज देश के करोड़ों हाथ मदद के लिए उठ जाते लेकिन कांग्रेस को तो राजनीति करने से फुर्सत नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ‘लेशन लर्निंग कमीशन’ बनाना चाहिए। यानी एक ऐसा आयोग गठित करना चाहिए जो इस बात का अध्ययन करे कि इस घटना से क्या सबक सीखा जा सकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आंसू बहाने वाले नेताओं पर बरसे चिदंबरम
उत्तराखंड जाकर घड़ियाली आंसू बहाने और राहत के नाम पर सरकार को कोसने वाले नेताओं को केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आड़े हाथों लिया है। ऐसे नेता राहत के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। उनका मकसद वहां पर जाकर फोटो खिंचाना मात्र है।

चिदंबरम ने कहा है कि असली हीरो तो सेना और अर्धसैनिक बल के जवान हैं, जो आपदा के शिकार हजारों लोगों को मौत के मुंह से निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed