फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Swearing in Ceremony 2022 When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony Date, Time, Venue and guest

धामी का शपथ ग्रहण : जानिए कब और कहां शपथ लेंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कौन-कौन समारोह में होगा शामिल?

Tue, 22 Mar 2022 06:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 22 Mar 2022 06:42 PM IST
सार

उत्तराखंड में कल पुष्कर सिंह धामी सूबे के 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ आठ से दस मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Swearing in Ceremony 2022 When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony Date, Time, Venue and guest
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरी तमाम उठापठक के बाद वो समय आ ही गया, जिसके लिए उत्तराखंड के लोग पिछले 12 दिन से इंतजार कर रहे थे। सूबे के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी कल शपथ लेंगे। उनके साथ आठ से दस मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। आइए जानते हैं शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन


1. कितने बजे शपथ लेंगे धामी? 
पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च की दोपहर 2:30 बजे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। 

2. कौन दिलाएगा शपथ?
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) की तरफ से पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

3. कौन-कौन होगा शामिल
समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की भी उम्मीद है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी में संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। 
विज्ञापन


4. क्या मंत्री भी शपथ लेंगे? 
हां, धामी के साथ आठ से दस मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। अभी मंत्रियों के नाम नहीं तय हुए हैं। हालांकि, मंत्री पद के दावेदारों में हरिद्वार विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पिछली बार धामी सरकार में मंत्री रहे धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल को फिर से जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5. कहां देख सकेंगे समारोह?
पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण 'अमर उजाला' के यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। इसके अलावा समारोह से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स आपको अमर उजाला के मोबाइल एप पर मिल सकेगा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed