फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Swearing in Ceremony 2022 Know all About Pushkar Singh Dhami and His Political Career

पुष्कर सिंह धामी : एबीवीपी कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक, जानिए उत्तराखंड के 12वें सीएम का सफर

Wed, 23 Mar 2022 03:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 23 Mar 2022 03:13 PM IST
सार

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Swearing in Ceremony 2022 Know all About Pushkar Singh Dhami and His Political Career
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर सिंह धामी... ये वो नाम है जिसकी गूंज देवभूमि उत्तराखंड से देश की राजधानी दिल्ली तक सुनाई देती है। मुख्यमंत्री के तौर पर सात महीने के अंदर धामी के नाम की धमक देशभर में होने लगी। सेना के सूबेदार के घर से जन्में पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। धामी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आइए जानते हैं धामी का सफर...
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जन्मभूमि, लखनऊ में पढ़ाई की
पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। उस वक्त देश में आपातकाल घोषित था। तमाम तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। धामी के पिता शेर सिंह सेना में सूबेदार थे। पिथौरागढ़ में ही धामी ने पांचवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद पूरा परिवार खटीमा शिफ्ट हो गया। 12वीं के बाद धामी लखनऊ यूनिवर्सिटी आ गए। यहां से उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई की।
विज्ञापन


…फिर शुरू हुई राजनीतिक पारी
धामी ने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान धामी ने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए आंदोलन किया। इसका नतीजा रहा कि तत्कालीन प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उद्योगों में 70%  नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी 122 दिन के लिए मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके विशेष कार्यधिकारी यानी ओएसडी थे। इसके बाद 2002 से 2008 तक धामी उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2012 में पहली बार और फिर 2017 में दूसरी बार धामी विधायक चुने गए। जुलाई 2021 में धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। तब उनकी उम्र 45 साल थी। धामी के नाम उत्तराखंड का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 


करोड़पति हैं धामी
पुष्कर सिंह धामी के पास कुल 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अपने चुनावी हलफनामे में धामी ने बताया है कि उनके पास 1.88 करोड़ रुपये की चल और 1.46 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed