{"_id":"617aae5c1bc3ac6d7363d6e5","slug":"uttarakhand-aap-will-ask-bjp-mlas-for-their-five-years-work-on-october-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा विधायकों से 31 अक्तूबर को उनके पांच साल के कामों का हिसाब मांगेगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजपा विधायकों से 31 अक्तूबर को उनके पांच साल के कामों का हिसाब मांगेगी 'आप'
Thu, 28 Oct 2021 07:36 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:36 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार पूरे पांच साल कोई काम नहीं कर पाई। अब चुनाव आने के समय केवल जीत हासिल करने के लिए वह मुख्यमंत्रियों में बदलाव कर रही है, लेकिन इससे उत्तराखंड की जमीनी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है...
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में एक नए तरह की राजनीति की शुरुआत की है। इसमें पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा से अपने कार्यकाल में किए गए पांच कार्यों की जानकारी मांगेगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इसी प्रकार की जानकारी उत्तराखंड भाजपा सरकार से मांग चुके हैं। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में भाजपा विधायकों को घेरेंगे और उनसे उनके पांच सालों के कार्यकाल में किए गए पांच कार्यों की जानकारी मांगेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार पूरे पांच साल कोई काम नहीं कर पाई। अब चुनाव आने के समय केवल जीत हासिल करने के लिए वह मुख्यमंत्रियों में बदलाव कर रही है, लेकिन इससे उत्तराखंड की जमीनी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। आम आदमी आज भी परेशानियों में जूझ रहा है, लेकिन भाजपा आम आदमी की परेशानियों को कम करने के लिए कोई कदम उठाने की बजाय केवल अपनी सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा क्योंकि उत्तराखंड की जनता प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं से उनके पांच साल के कामकाज का हिसाब मांगा था, इसके लिए एक सार्वजनिक मंच पर उन्हें बहस करने की चुनौती भी दी थी, लेकिन आज तक भाजपा का कोई भी नेता आम आदमी पार्टी की इस चुनौती को स्वीकार नहीं कर पाया, क्योंकि उनके पास जनता के सामने गिनाने के लिए कोई काम ही नहीं है। पिरसाली ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे पांच साल भ्रष्टाचार करने और सत्ता में परिवर्तन करने तक ही सीमित रही, लेकिन अब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है क्योंकि जनता उसकी सच्चाई जान चुकी है।
विज्ञापन