{"_id":"614cad7c8ebc3efa847981fc","slug":"uttarakhand-aam-aadmi-puttarakhand-aam-aadmi-party-will-take-out-employment-guarantee-yatra-in-every-assemblyarty-will-take-out-employment-guarantee-yatra-in-every-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः हर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः हर विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी, जानिए पूरा मामला
Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि पहले चरण में रोजगार गारंटी यात्रा नौ विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इसमें पार्टी नेता कर्नल कोठियाल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बेरोजगारी को अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में सत्ता में आने के छह महीनों के अंदर एक लाख सरकारी नौकरियों को देने की घोषणा की है। अब इसी मुद्दे को और तेजी देने के लिए आम आदमी पार्टी राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार गारंटी यात्रा निकालेगी। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि पहले चरण में रोजगार गारंटी यात्रा नौ विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इसमें पार्टी नेता कर्नल कोठियाल भी शामिल होंगे। इसके बाद विभिन्न चरणों में यह यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इसके साथ ही युवाओं और वहां के उद्यमियों से बातचीत कर सुझाव भी साझा किए जाएंगे जिससे रोजगार के और भी बेहतर विकल्प युवाओं को मिल सके।
विज्ञापन