फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uncle rape his own daughter

वहशी चाचा, रातभर भतीजी के साथ करता रहा शर्मनाक हरकत

Thu, 29 Aug 2013 06:34 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 29 Aug 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
uncle rape his own daughter

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुराचार किया। रातभर आरोपी ने मासूम को अपने साथ ही रखा।

विज्ञापन


बुधवार रात पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने ही दुराचार कर डाला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

बुधवार को प्रजापति नगर में बच्ची का चाचा रात में उसके घर आया और उसको बहला फुसलाकर साथ ले गया। बाद में उसने बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया।

पूरी रात रखा साथ
बच्ची को ले जाने के बारे में पूरी रात परिजनों को भनक तक नहीं लगी। आरोपी ने सुबह बच्ची को घर के पास छोड़ा। वह सुबह करीब पांच बजे जब रोते हुए घर आई तब परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन


बच्ची ने रोते हुए बताया कि रात को चाचा उसे ले गया था और सुबह छोड़ा। जब मां ने बच्ची की हालत देखी तो उसके होश उड़ गए। बच्ची की हालत काफी खराब थी।

दिमागी हालत खराब
मां की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज कराने के बाद लड़की के पिता ने बताया कि उसके भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यहां आता जाता रहता था। घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस ने धारा 376/2एफ के अंर्तगत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed