फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth.

बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में पंतनगर ने रांची को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth.
पंतनगर में बठिंडा-अयोध्या के बीच टेबिल टेनिस का हो रहा मुकाबला। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय 17वीं ऑल इंडिया वेटरिनरी कॉलेज बैडमिंटन, टेबल-टेनिस व प्रोफेशनल क्विज का सोमवार से आगाज हो गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से 17 टीमों के 332 खिलाड़ी पहुंचे हैं। शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक कुलपति व कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने प्रतिभागियों से खेल भावना से खेलों में प्रतिभाग करने की बात कही।
विज्ञापन

स्टीवेंसन स्टेडियम में सोमवार को बैडमिंटन व टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इनमें बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में हिसार-उदयपुर की टीमों के बीच हिसार ने, अयोध्या-दुर्ग के बीच अयोध्या ने, बठिंडा-सीकर के बीच सीकर ने, रांची-पंतनगर के बीच पंतनगर ने बाजी मारी। इसी तरह जूनागढ़-मेरठ के बीच जूनागढ़ ने व लुधियाना -जयपुर के बीच हुए मैच में लुधियाना ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पंतनगर-दुर्ग के बीच हुए मुकाबले में पंतनगर ने, बठिंडा-बीकानेर के बीच बठिंडा ने, अयोध्या-पालमपुर के बीच पालमपुर ने, हिसार-जयपुर के बीच हिसार ने, जूनागढ़-रांची के बीच जूनागढ़ ने व उदयपुर-बरेली के बीच हुए मुकाबले में बरेली ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में पंतनगर-रांची के बीच हुए मुकाबले में पंतनगर ने, उदयपुर-मेरठ के बीच मेरठ ने, सीकर-जम्मू के बीच जम्मू ने, दुर्ग-करनाल के बीच करनाल ने, बरेली-पालमपुर के बीच बरेली ने व लुधियाना-बीकानेर के बीच मुकाबले में लुधियाना की टीम विजयी रही। इसी तरह महिला वर्ग में जयपुर-पंतनगर के बीच मुकाबले में पंतनगर, पालमपुर-जम्मू के बीच पालमपुर ने, लुधियाना-दुर्ग के बीच दुर्ग ने, मेरठ-जूनागढ़ के बीच मेरठ ने, अयोध्या-बठिंडा के बीच बठिंडा ने व हिसार-उदयपुर के बीच हुए मुकाबले में हिसार की टीम विजयी रही।

शुभारंभ कार्यक्रम में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ. नरेंद्र सिंह जादौन, समन्वयक डॉ. शिव प्रसाद, उप समन्वयक डॉ. राजीव रंजन कुमार, पशु चिकित्सा महाविद्यालय टीम के कैप्टन विनोद गरजौला समेत विवि के अधिष्ठाता, निदेशक व शारीरिक शिक्षा के सभी अधिकारी मौजूद थे। संचालन सिमरन जीत व मानसी खुल्वे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed