फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

शतरंज में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता बनी। जबकि डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर में मुख्य अतिथि व कॉलेज के चेयरमैन एसपी सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. नागेंद्र शर्मा और कॉलेज के निदेशक रविंद्र बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुुभारंभ किया। प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, डीएसबी कैंपस नैनीताल और चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल मैच चाणक्य लॉ कॉलेज और डीएसबी कैंपस नैनीताल के बीच खेला गया। डीएसबी कैंपस ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने डीएसबी कैंपस को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट्स मैच खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहां मणि देव भारद्वाज, अंकुश रौतेला, कांता बल्लभ जोशी, गौरव जोशी, डॉ. सुरेश चंद्र टम्टा, धीरज बिष्ट, सलीम अहमद, अनिल कुमार, मो. नदीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed