फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth misbehaved

डंडा लेकर डीएम के कक्ष में घुसा युवक

Sun, 06 May 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sun, 06 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
youth misbehaved
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में होमगार्ड से उलझता युवक - फोटो : Amar Ujala

कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को डंडा लेकर घुसे जसपुर निवासी युवक ने एक अफसर पर अनर्गल आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। तीन साल पहले से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा यह युवक डीएम पर हमला करने की नीयत से उनके कक्ष तक पहुंच गया। गनीमत रही कि डीएम पांच मिनट पहले ही कक्ष से चले गए थे। वहां मौजूद दो अनुसेवकों को युवक ने डंडे से चोटिल कर दिया। उसे काबू करने की कोशिश में होमगार्ड की वर्दी फट गई और वह घायल भी हो गया। आरोपी ने एक सिपाही का मोबाइल जमीन पर पटक डाला। पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत से काबू किया और सिडकुल चौकी ले गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली यह घटना शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे घटी। मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर निवासी नासिर हुसैन हाथ में डंडा लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचा। वह खुद को समाजसेवी बताते हुए सीधा डीएम कक्ष में घुस गया। कक्ष में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल नहीं थे। वहां मौजूद अनुसेवक जसवंत और तारीराम ने उसे रोकने की कोशिश की तो नासिर ने डंडे से वार कर दोनों को चोटिल कर दिया। कक्ष से लगे सभागार में बैठक ले रहे एडीएम जगदीश कांडपाल और अन्य अधिकारी शोरशराबा सुनकर वहां पहुंचे और आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही होमगार्ड आरोपी को पकड़कर कक्ष से बाहर ले आए। नासिर ने एक सिपाही का गिरेबान पकड़कर उसका मोबाइल पटक दिया। होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। बाद में सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने अनुसेवकों और एडीएम से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि अनुसेवक जसवंत और तारीराम की तहरीर पर नासिर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी हमले की नीयत से कक्ष में घुसा था। उसकी मानसिक स्थिति भी खराब लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल 
रुद्रपुर  में रुद्रपुर कलक्ट्रेट में शनिवार को सरफिरे युवक की ओर से डंडे के साथ दिनदहाड़े डीएम पर हमले की बात कहकर सीधे कार्यालय में घुसने का प्रयास गंभीर मामला है। इस घटना के बाद कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। फिलहाल कलक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था निहत्थे होमगार्डों के भरोसे चल रही है। घटना के समय कलक्ट्रेट परिसर में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इधर, सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त होमगार्ड तैनात रहते हैं। 

महज पांच मिनट पहले कक्ष से निकले थे डीए

रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में डीएम कक्ष में सिरफिरे के डंडा लेकर घुसने से अफसर भी सकते हैं। संयोग रहा कि डीएम घटना के महज पांच मिनट पहले ही अपने कक्ष से निकले थे। यदि डीएम कक्ष में रहते तो शायद अनहोनी हो सकती थी। 
शनिवार को विकास भवन में ग्राम स्वराज अभियान के आजीविका दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद डीएम डॉ. नीरज खैरवाल कुछ देर के लिए कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आए थे। उनके जाने के महज पांच मिनट बाद ही डीएम के कक्ष का दरवाजा खोलकर सिरफिरा नासिर अंदर दाखिल हो गया। डीएम कक्ष में सिरफिरे के शोर और उसके आरोपों से एडीएम जगदीश कांडपाल और अन्य अफसर एवं कर्मचारी भी हैरान थे। आरोपी एक अफसर को अपनी बहन बता रहा था।

इधर, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से संपर्क नहीं हो सका। एडीएम जगदीश कांडपाल ने कहा कि फरियादी के तौर पर ही यह व्यक्ति अंदर आ गया था। वह दिमागी रूप से अस्वस्थ लग रहा है। मेडिकल जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा। वहीं एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि घटना को देखते हुए कलक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। 



सिडकुल चौकी में एएसपी से भिड़ा सिरफिरा 
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में घुसे सिरफिरे नासिर हुसैन को पकड़कर पुलिसकर्मी सिडकुल चौकी ले गए तो वहां एएसपी स्वतंत्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही नासिर से पूछताछ शुरू की तो वह भड़ककर उन पर ही हमलावर हो गया। इसी बीच वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने नासिर पर काबू पाया। इसके बाद एएसपी कलक्ट्रेट पहुंच गए। बताया कि नासिर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह ईद से पहले भी जसपुर में ऐसे ही हंगामा करने पर जेल जा चुका है। इससे पहले आरोपी देहरादून में भी ऐसा हंगामा कर चुका है। 



तीन साल से चल रहा है उपचार
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में उत्पात मचाने वाले नासिर हुसैन के परिजनों और खुद को पड़ोसी बताने वाले मोहम्मद आरिफ ने एडीएम नजूल जगदीश कांडपाल से मुलाकात की। परिजनों ने नासिर के दिमागी रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी। आरिफ ने बताया कि नासिर हुसैन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका मुरादाबाद के एक मेंटल हॉस्पिटल से इलाज चल रहा है। इसी वजह से नासिर को कमरे में ही बंद रखते हैं। वह अचानक सुबह से गायब था। वे लोग काशीपुर और रामनगर में तलाश कर रहे थे, लेकिन नासिर के रुद्रपुर होने की जानकारी मिलने पर वे लोग यहां पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed