फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

दोनों शहजादों को पांच मोहल्लों के नाम तक पता नहीं होंगे: बाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Political news.
काशीपुर में खुले मंच पर केडीएफ द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब देते आप प्रत्याशी बाली - फोटो : KASHIPUR
केडीएफ के मंच पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन रखा। बाली ने कहा कि दो शहजादे भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इन्हें क्षेत्र के दस गांव और पांच मोहल्लों के नाम तक पता नहीं होंगे।
विज्ञापन

काशीपुर डेवलपमेंट फोरम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपनी विकास संबंधी सोच से अवगत कराने के लिए मंच दे रहा है। बृहस्पतिवार को केडीएफ के मंच पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली ने क्षेत्र के विकास संबंधी अपनी योजनाएं बताईं। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बाली को आमंत्रित किया। बाली ने कहा कि वह किसी विधायक या पूर्व सांसद के पुत्र नहीं है, एक आम आदमी हैं। जबकि दूसरे प्रत्याशी पूर्व सांसद और विधायक पुत्र हैं।
विज्ञापन

चुनाव लड़ रहे दोनों शहजादों को दस गांव, पांच मोहल्लों के नाम भी मालूम नहीं होंगे। इनको पांच दिन भी समाजसेवा करने का अनुभव नहीं है। काशीपुर को जिला बनाना, नगर को जलभराव से मुक्त करना, तीर्थ द्रोणसागर व गिरीताल का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन स्थल का रूप देना, सभी सरकारी विद्यालय, भवनों का पुनर्निर्माण करना उनकी प्राथमिकता होगी। कायस्थ महासभा के अशोक सक्सेना ने संगठन की ओर से बाली को समर्थन देने की घोषणा की। संचालन चक्रेश जैन ने किया। वहां युवा उद्योगपति पवन अग्रवाल, राजीव परनामी, गौरव गुप्ता, चक्रेश चैन, मुकेश पाहवा, अनुराग अग्रवाल, सीबी डोभाल, मुकेश सक्सेना, गौरव सक्सेना, गीता सक्सेना, अनिल डाबर, आशीष बधवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed