{"_id":"6844923cee781583290a3f59","slug":"youth-encouraged-to-work-for-the-benefit-of-the-country-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128051-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवाओं को देश हित में कार्य करने के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवाओं को देश हित में कार्य करने के लिए किया प्रोत्साहित
Sun, 08 Jun 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। चौहान सभा समिति की ओर से पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित कर देश एवं सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गौतम नगर स्थित चौहान सभा भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान और अन्य ने किया। उन्होंने मेधावियों को समाज और देश हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, जेई मेंस, नीट आदि विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले क्षत्रिय समाज के 34 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहां पर डॉ. वीपी सिंह, डॉ. महीपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, शिखा चौहान, आदित्य गहलोत, महेश सिंह, गोपाल सिंह, अतुल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन