फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth creates a ruckus after climbing onto the roof of the Kashipur depot building.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो के भवन की छत पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth creates a ruckus after climbing onto the roof of the Kashipur depot building.
रोडवेज भवन की छत पर चढ़े युवक को उतारते रोडवेज कर्मी
काशीपुर। काशीपुर रोडवेज डिपो में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब एक युवक डिपो के मुख्य भवन की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगे। उसे नीचे उतारने के लिए कई प्रयास किए गए। घंटों तक मनाने के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। डिपो के अधिकारियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था।
विज्ञापन

छत पर चढ़कर युवक अजीब तरह की हरकतें कर रहा था। कई बार वह लड़खड़ा जाता तो नीचे मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उसके गिरने की आशंका से सहम जाते। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट के निर्देश पर डिपो कर्मचारियों ने युवक को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर तक वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। कर्मचारियों ने बताया कि यह युवक पहले भी कई बार इसी तरह नशे की हालत में डिपो की छत पर चढ़ चुका है। वह अक्सर डिपो परिसर में घूमता रहता है और छत पर जाकर बैठ जाता है। उसके नशे में होने के कारण गिरकर चोटिल होने की आशंका रहती है। सहायक महाप्रबंधक भट्ट ने युवक को दोबारा डिपो परिसर में आने पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कर्मचारियों को भी ऐसे अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed