फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Congress burnt effigy of central and state government

Udham Singh Nagar News: यूथ कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

Sun, 05 Mar 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt effigy of central and state government
रुद्रपुर। महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने राज्य सरकार पर लगातार वस्तुओं के साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और महंगे इलाज का सामना कर रही है। लेकिन सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। होली के त्यौहार पर सरकार ने मंहगाई कम करने के बजाए सिलिंडर का दाम बढ़ा दिया है। वहां पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, यूथ कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोफिया नाज, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव निशांत शाही, प्रकाश अधिकारी, परवेज कुरैशी, नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, फरमान, राघव सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

---


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed